MTNL Share Price : सरकारी स्टॉक में आज दिख रहा जबरदस्त धमाल! बस एक खबर और शेयर में 19% की छलांग MTNL शेयर में 19% की तेजी! सरकारी संपत्ति मोनेटाइजेशन से बंपर कमाई, जानें क्या है पूरी खबर और शेयर बाजार पर इसका असर।
Table of Contents
सरकारी स्टॉक में आज दिख रहा जबरदस्त धमाल! बस एक खबर और शेयर में 19% की छलांग
PSU Stocks: इस सरकारी कंपनी में आज एक समय पर 19% की जबरदस्त छलांग देखने को मिली है। दरअसल, कंपनी को लेकर एक अच्छी खबर आई है, जिसके बाद शेयर में यह तेजी दिखी।
सरकारी कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (MTNL) के शेयर में आज करीब 19% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली। BSE पर गुरुवार को यह स्टॉक एक समय पर 51.30 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड ऊपरी स्तरों पर कामकाज करते दिखा। दरअसल, कंपनी को लेकर एक बड़ी खबर आई है, जिसके बाद शेयर में आज यह तेजी देखने को मिल रही है।
CNBC-आवाज़ को प्राप्त जानकारी के अनुसार, BSNL और MTNL की संपत्ति मोनेटाइज से बंपर कमाई हुई है। सरकार ने अब तक इस मोनेटाइजेशन से करीब 13,000 करोड़ रुपये कमाए हैं। कमाई का ये आंकड़ा जनवरी 2025 तक का है।
- MTNL की ज़मीन और बिल्डिंग बेचकर 2,134 करोड़ रुपये की रकम मिली है।
- MTNL की टावर और फाइबर को किराए पर देकर 258 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
- BSNL की जमीन और बिल्डिंग बेचकर 2,387 करोड़ रुपये की रकम मिली है।
- BSNL की टावर, फाइबर को किराए पर देखकर 8,204 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
बताते चलें कि हाल में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स ने दोनों कंपनियों की 18,000 करोड़ रुपये की संपत्ति बेचने को हरी झंडी दी है।
You Also Read:
- US Stock Market ट्रम्प व्यापार युद्ध: अमेरिकी शेयर बाजार ने ₹4 ट्रिलियन का मूल्य खोया
- क्या बिनेंस अंततः पाई नेटवर्क को सूचीबद्ध करेगा? क्रिप्टो प्रशंसक 14 मार्च के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं “PI Network Binance Listing Speculation”
- Indusind Bank Share Price : जनवरी 2024 के शिखर से लगभग ₹80,000 करोड़ m-cap का नुकसान; 1 साल में स्टॉक 55% गिरा: गिरावट के प्रमुख कारण
- अमेरिकी बाजार क्रैश NASDAQ : डॉव जोंस 900 अंक गिरा, नैस्डैक ने सितंबर 2022 के बाद सबसे बुरा दिन देखा
- SDL IPO GMP Details: बाजार की मंदी के बीच NSDL का ₹3,000 करोड़ का IPO लॉन्च
- Tesla Share Price 15% गिरी, 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट; जानिए क्यों गिर रहा है टेस्ला स्टॉक
- ICICI Bank Loan Yojana: ICICI बैंक से मिलेगा बिल्कुल मिनिमम ब्याज दर पर ₹50 लाख रुपए तक का लोन!
CNBC-आवाज़ से इसी हफ्ते खास बातचीत में DIPAM सचिव, अरुणीश चावला ने कहा कि नेशनल मोनेटाइजेशन प्लान के दूसरे चरण के लिए सरकार ने रोडमैप तैयार कर लिया है। उन्होंने इस खास बातचीत में कहा कि नेशनल मोनेटाइजेशन के दूसरे फेज पर काम जारी है। इसका रोडमैप तैयार है। इसमें DIPAM के साथ सभी मंत्रालय शामिल हैं। इंफ्रा, हाईवे, रेलवे, कोर और नॉन-कोर सेक्टर शामिल हैं। नेशनल लैंड कॉरपोरेशन भी इस प्लान का हिस्सा है।
MTNL पर बैंकों का ₹7,925 करोड़ बकाया है, और कुल बकाया राशि लगभग ₹32,000 करोड़ है। इसमें छोटी और लंबी अवधि के कर्ज दोनों शामिल हैं। कारोबारी साल 2025 की तीसरी तिमाही में MTNL को ₹836 करोड़ का नेट घाटा हुआ था। जबकि पिछले साल इसी अवधि में ₹839 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी का आय साल-दर-साल 11.6% घटकर ₹170 करोड़ रह गया, जो कि तीसरी तिमाही वित्तीय वर्ष 24 में ₹192.2 करोड़ था। यह टेलीकॉम सेक्टर में आ रही चुनौतियों को दर्शाता है।
मुख्य बिंदु:
- MTNL शेयर में 19% की तेजी।
- सरकारी संपत्ति मोनेटाइजेशन से 13,000 करोड़ रुपये की कमाई।
- MTNL की जमीन और बिल्डिंग बेचकर 2,134 करोड़ रुपये मिले।
- BSNL की संपत्ति बेचकर 10,000 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई।
- नेशनल मोनेटाइजेशन प्लान के दूसरे चरण की तैयारी।
शेयर बाजार पर प्रभाव:
- सरकारी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों का भरोसा बढ़ा।
- मोनेटाइजेशन से प्राप्त आय से कर्ज कम होने की उम्मीद।
- टेलीकॉम सेक्टर में सुधार की संभावना।
निष्कर्ष: MTNL Share Price
MTNL शेयर में आई तेजी सरकारी संपत्ति मोनेटाइजेशन के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है। निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें।
अस्वीकरण: CNBC TV18 हिंदी/CNBC-आवाज़ पर दी गई सलाहें या विचार एक्सपर्ट, ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके प्रति जिम्मेदार नहीं है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या सर्टिफाइड एक्सपर्ट से राय जरूर लें।