PM Yashasvi Yojana: पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना में स्टूडेंट्स को मिलेगी 75000/- तक की स्कॉलरशिप, 31 अगस्त तक करें आवेदन

PM Yashasvi Yojana हाल ही में पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके तहत 31 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

PM Yashasvi Scholarship 2025 Online Apply

‘पीएम यशस्वी’ यानी “पीएम यंग अचीवर्स स्कॉलरशिप अवार्ड स्कीम फॉर वाइब्रेंट इंडिया(PM YASHASVI) भारत सरकार द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग(OBC), आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग(EBC) और घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू जाति(DNT) के कक्षा 9वीं और 10वीं में अध्ययनरत छात्रों के लिए शुरू की गई एक राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना है जिसके तहत पात्र छात्रों को 75 हजार रुपए से लेकर 1.25 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। यह योजना उन छात्रों के लिए है जो देश के टॉप परफॉर्मेंस स्कूलों में पढ़ रहे हैं।

योजना के तहत सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय(Ministry of Social Justice and Empowerment) द्वारा एक योग्यता परीक्षा आयोजित कराई जाती है इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई जाती है। योजना में खर्चों की 40% हिस्सेदारी राज्य सरकार की होती है बाकी 60% की हिस्सेदारी केंद्र सरकार वहन करती है।

You Also Read:

कौन कर सकता है आवेदन

इस योजना में ओबीसी वर्ग से संबंधित छात्र आवेदन कर सकते हैं।

साथ ही छात्र की पारिवारिक सालाना 2.5 लाख रुपए से कम ही होनी चाहिए।

छात्र वर्तमान में कक्षा 9वीं या 11वीं में अध्यनरत होना चाहिए।

एक अन्य महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवार छात्र ऐसे स्कूल में अध्यनरत हो जिसने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगातार 100 प्रतिशत परिणाम दिया है। 

सबसे अच्छे ऑनलाइन कोर्स

योजना के तहत कितनी मिलती है राशि

यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के तहत कक्षा 9वी में पढ़ने वाले छात्रों को 75 हजार रुपए और कक्षा 11वीं में पढ़ने वालों को 1 लाख 25 हजार रुपए प्रतिवर्ष की स्कॉलरशिप प्रदान की जाती है। यह अमाउंट डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर(DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थी के आधार से लिंक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

कैसे करें आवेदन ?

  • पर जाएं और यहां रजिस्ट्रेशन करें।
  • फिर अपने स्मार्टफोन के गूगल प्ले स्टोर पर जाएं और वहां से NSP OTR ऐप को डाउनलोड इंस्टॉल कर लें
  • अब इस ऐप को ओपन कीजिए और इसमें ऑथेंटिकेशन करके OTR Number यानी One Time Registration Number जनरेट कीजिए।

यहां आधार से लिंक मोबाइल नंबर जरूरी होगा, यदि छात्र नाबालिक है और उसका आधार नहीं है तो माता-पिता के आधार का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Leave a Comment

JOIN NOW