फोन को बना लो राशन कार्ड! इंस्टॉल करो सरकारी ऐप Mera Ration 2.0, जानें फायदे और इस्तेमाल का पूरा तरीका

Mera Ration 2.0 : डि़जिटल इंडिया के दौर में अब राशन कार्ड भी डिजिटल हो गया है। अपने फोन में मेरा राशन 2.0 नाम की ऐप इंंस्टॉल कर अपने फोन को ही राशन कार्ड बना लीजिए और जानिए एक ऐप से कितने सारे काम हो सकते हैं।

डिजिटल इंडिया बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी मदद से सरकार जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा पाई है। इसका एक उदाहरण है मेरा राशन 2.0 है। इस ऐप को हर एक उस शख्स के फोन में होना चाहिए, जो राशन कार्ड के जरिए सरकारी राशन लेता है। इस ऐप की मदद से आप अपने फोन को ही राशन कार्ड बना लेंगे। इस ऐप की मदद से कहीं से भी राशन ले पाना, हर लेन-देन का पूरा हिसाब देख पाना और सदस्यों के नाम कार्ड में शामिल करने जैसे तमाम काम बहुत ही आसानी से कर पाएंगे। इस ऐप के फोन में होते आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। चलिए डिटेल में जानते हैं कि इस ऐप के क्या-क्या फायदे हैं और आप इसकी मदद से क्या कुछ कर सकते हैं।

कहीं से भी राशन लेने की आजादी Mera Ration 2.0


यह ऐप आपको कहीं से भी राशन लेने की आजादी देती है। अगर आपके फोन में यह ऐप है, तो आप अपने हिस्से का राशन किसी भी सरकारी राशन की दुकान से ले सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए काम की है, जो अपने घर से दूर रहते हैं। इसके जरिए केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों के राशन डेटा को एक एकीकृत राष्ट्रीय पोर्टल से जोड़ा है। दरअसल राशन क्योंकि आधार कार्ड से लिंक होता है इसलिए किसी भी राशन की दुकान से अपना राशन लेने पर शख्स के फिंगरप्रिंट आदि लेकर लेन-देन को रियल टाइम में अपडेट कर दिया जाता है।

सारा हिसाब मिलेगा apps पर

दरसल यह app एक बड़ी समस्या को सुलझा देती है | इसकी मदद से कोई भी देख सकता है की उसे हर बार कितना राशन दिया है | इसलिए इसके आलावा जिस दुकान से राशन मिला है और जिन वितरक से मिला है उसका जानकारी भी apps पर मौजूद रहती है | राशन कार्ड धारक को सिर्फ अपने आधार या राशन कार्ड नंबर की मदद से लॉग इन कर्ट ही लेन देन का सारा हिसाब दिख जायेगा | इससे राशन बाटने वाले भी गड़बड़ी नहीं कर सकते |

अपनी डिटेल खुद करो अपडेट

इस apps की मदद से अगर आप अपने राशन कार्ड से जुडी कोई डिटेल्स अपडेट करना चाहते है जैसे की अगर आपका पता बदला है तो आप उसे apps के जरिये अपडेट कर सकते है | राशन कार्ड से लिंक मोबाइल को अपडेट कर सकते है | किसी नए सदस्य का नए कार्ड में शामिल करना हो तो वो भि कर सकते है | एसे में इस apps के मोबाइल में रहते आपको सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरुरत नही रह जाती |

You Also Read:

नजदीकी दुकान की जानकारी

इस ऐप की मदद से आप अपने नजदीकी राशन की दुकान की जानकारी भी ले सकते हैं। अगर आप अपने घर से दूर कहीं शिफ्ट हुए हैं, तो इस ऐप की मदद से नजदीकी राशन की दुकान का पता लगाना बहुत ही आसान हो जाता है।

जरूरी सूचनाओं की जानकारी


अगर आपके फोन में यह ऐप रहता है, तो आपको राशन और राशन कार्ड से जुड़ी सारी जानकारी अपने फोन पर नोटिफिकेशन के रूप में मिल जाएगी। इस ऐप की मदद से आपको हर एक सूचना समय पर मिलती रहेगी। ऐसे में इस ऐप को आपके फोन में होना ही चाहिए। इससे आपका राशन प्राप्त करने का अनुभव थोड़ा बेहतर हो जाएगा बल्कि आप राशन कार्ड से जु़ड़े कई काम भी आसानी से घर बैठे ही कर पाएंगे।

Leave a Comment